कौशाम्बी, नवम्बर 8 -- Kausambi News: कोखराज थाना क्षेत्र के अलीगंज गांव निवासी विवेक जायसवाल ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का खाता धारक है। पीड़ित के मुताबिक, तीन व चार नवंबर को साइबर शातिरों ने उसके खाते से 1.70 लाख रुपया पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। शनिवार को तहरीर मिलने पर कोखराज पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने कहा कि जांच शुरू करा दी गई है। जल्द ही रकम खाते में वापस कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: साइबर ठगी के शिकार युवक के 59 हजार वापस कराए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...