कौशाम्बी, अगस्त 11 -- Kausambi News: सैनी थाना क्षेत्र के नगियामई गांव निवासी एक युवक के खाते से साइबर शातिरों ने 1.34 लाख रुपये निकाल लिए। युवक का मोबाइल फोन सिराथू बाजार में गिर गया था। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। नगियामई निवासी ज्ञानचंद्र निर्मल ने बताया कि 31 अगस्त को वह किसी काम से सिराथू बाजार गया था। वहां उसका मोबाइल फोन गिर गया था। मोबाइल नंबर बैंक खाते से लिंक था। उसी दिन शातिरों ने खाते से एक लाख 34 हजार 57 रुपये निकाल लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी बाद में बैंक शाखा जाने पर हुई। उसने साइबर हेल्प लाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। सोमवार को सैनी कोतवाली पुलिस को तहरीर दिया। थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय का कहना है कि मुकदमा कायम कर प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जल्द ही रकम खाते में वापस कराई जाएगी...