कौशाम्बी, जुलाई 11 -- Kausambi News: बीमार महिला मित्र से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले में मंझनपुर पुलिस ने सभी चारों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। युवती की मां व भाई को शुक्रवार को ही पकड़ लिया गया था। पिता एवं एक अन्य भाई की गिरफ्तारी शनिवार को की गई। लिखापढ़ी के बाद अभियुक्तों का चालान कर दिया गया। मंझनपुर इलाके की 18 वर्षीय युवती पिछले पांच वर्ष से अपनी बुआ की बेटी के जेठ के बेटे से प्रेम करती थी। दोनों रिश्ते में मौसी-भतीजा थे। युवती बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थी और गुरुवार को निजी अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर लौटी थी। इसकी सूचना मिलते ही पास के गांव में रहने वाला युवक रात को उससे मिलने उसके घर पहुंच गया था। वहां युवती के परिवार वालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी थी। युवती को भी पीटा था। इला...