कौशाम्बी, जुलाई 6 -- Kausambi News: कड़ा धाम थाना क्षेत्र के लेहदरी खतीब निवासी मान सिंह यादव ने बताया कि उनका 30 वर्षीय बेटा संदीप पांच जुलाई की शाम किसी काम से बाइक लेकर देवीगंज बाजार गया था। लौटते वक्त रसूलपुर ताज मल्लाहन के समीप विपरीत दिशा से आए अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...