Kausambi News: युवक की मौत मामले में अज्ञात वाहन चालक पर मुकदमा
कौशाम्बी, जुलाई 4 -- Kausambi News: करारी थाना क्षेत्र के सादिकपुर सेमरहा गांव का 28 वर्षीय अखिलेश कुमार दो जून की रात करीब आठ बजे बाइक से अपने ननिहाल लोहकटिया जा रहा था। गुलामीपुर नहर पुलिया के समीप पीछे से आए किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी थी। हादसे में मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। मृतक के चाचा सुरेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपी चालक की वाहन समेत तलाश शुरू कर दी है। वहीं, घटना के बाद से परिवारीजनों के आंसू थामे नहीं थम रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.