Kausambi News: युवक की पिटाई के मामले में एससी-एसटी का मुकदमा
कौशाम्बी, अक्टूबर 6 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी रामबाबू रैदास ने बताया कि 24 जुलाई 2026 की शाम वह चायल तहसील से घर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे विपक्षी राजेंद्र पटेल व राकेश साहू ने रोक लिया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पिटाई शुरू कर दी। शोरगुल पर पहुंचे राहगीरों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने पूर्व में उसके नाम से लोन कराया था और रुपया खुद ही रख लिया था। इसी की शिकायत करने पर दोनों ने पिटाई की। पीड़ित ने पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी। सोमवार को अदालत के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा कायम कर लिया। इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने बताया कि इसकी जांच सर्किल अफसर करेंगे, उन्हीं के स्तर से आगे की कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.