कौशाम्बी, अक्टूबर 24 -- Kausambi News: दारानगर बाजार में शुक्रवार देर रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। भीड़ में शामिल कुछ युवकों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हुआ है। हालांकि, हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। झगड़े के दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोग व स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवकों को समझा-बुझाकर शांत कराया और वहां से हटा दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। वीडियो की जांच कराई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...