Kausambi News: यात्री के बैग में ब्लेड मारने का आरोप, पूछताछ
कौशाम्बी, सितम्बर 23 -- Kausambi News: सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। प्रयागराज से कानपुर जा रही परिवहन निगम की बस पर सवार एक यात्री ने बुधवार को सैनी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके बैग में रुपये रखे थे।आरोप है कि बस में सफर के दौरान कुछ महिलाओं में से किसी ने उसके बैग में ब्लेड मारकर उसे फाड़ दिया और रुपये निकालने का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते यात्री की नजर बैग पर पड़ गई, जिससे रुपये सुरक्षित बच गए। यात्री के शोर मचाने पर बस में हंगामा हो गया। सैनी चौराहे पर भी हंगामा हुआ। सूचना के बाद पहुंची पुलिस आरोपी महिलाओं को थाने लेकर चली गई। थाना प्रभारी त्रिलोकीनाथ पांडेय ने बताया कि महिलाओं पर लगाए गए आरोप अभी सिद्ध नहीं हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.