Kausambi News: यातायात नियम तोड़ने पर 314 वाहनों के चालान
कौशाम्बी, अक्टूबर 4 -- Kausambi News: सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए शनिवार को भी जिले में सुबह से लेकर शाम तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 314 वाहनों का ई-चालान किया गया। डीएसपी ट्रैफिक भैया संतोष कुमार ने बताया कि थानों और यातायात पुलिस की टीमों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों व संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन चालकों को मालवाहक वाहनों में सवारी न बैठाने की हिदायत दी गई। पुलिस ने वाहनों के अभिलेख, नंबर प्लेट, हेलमेट, सीट बेल्ट और इंटरसेप्टर स्पीड रडार गन से ओवरस्पीड की जांच की। संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की भी जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, दोपहिया पर हेलमेट और चारपहिया में सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने की अपील की।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.