कौशाम्बी, अगस्त 29 -- Kausambi News: यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए शुक्रवार सुबह से शाम तक जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 311 वाहनों के ई-चालान किए गए। माल वाहक पिकअप, ट्रैक्टर आदि में अवैध रूप से सवारी बैठाकर ले जाने वाले वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को माल वाहक वाहनों में सवारी न बैठाने की हिदायत दी। संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की भी गहनता से जांच की गई। पुलिस टीमों ने वाहनों के आवश्यक अभिलेख, नंबर प्लेट, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य यातायात नियमों के पालन की जांच की। इंटरसेप्टर स्पीड रडार गन से ओवरस्पीड वाहनों की भी निगरानी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...