Kausambi News: यातायात नियम तोड़ने पर 286 वाहनों का ई-चालान
कौशाम्बी, अक्टूबर 14 -- Kausambi News: कौशाम्बी, हिन्दुस्तान संवाद। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए मंगलवार को जिलेभर में सुबह से देर रात तक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 286 वाहनों का ई-चालान किया गया।पुलिस टीमों ने प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान पिकअप, ट्रैक्टर समेत मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी बैठाकर ले जाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को मालवाहक वाहनों में यात्रियों को न बैठाने की हिदायत दी गई। पुलिस ने इंटरसेप्टर स्पीड रडार गन से ओवरस्पीड की जांच की। साथ ही नंबर प्लेट, हेलमेट, सीट बेल्ट और वाहनों के आवश्यक अभिलेख भी चेक किए गए। पुलिस ने वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में चलने, वाहन चलाते समय म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.