Kausambi News: यातायात नियम तोड़ने पर 219 वाहनों का ई-चालान
कौशाम्बी, अक्टूबर 15 -- Kausambi News: सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए बुधवार को जिले भर में अभियान चलाया गया। मंझनपुर चौराहे पर यातायात पुलिस ने एनसीसी कैडेट्स के साथ मिलकर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान नियमों की अनदेखी करने पर 219 वाहनों का ई-चालान भी किया गया। डीएसपी ट्रैफिक भैया संतोष कुमार ने बताया कि जिले के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। पिकअप व ट्रैक्टर समेत मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी बैठाकर ले जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इंटरसेप्टर स्पीड रडार गन से ओवरस्पीड की जांच के साथ वाहनों के अभिलेख, नंबर प्लेट और हेलमेट-सीट बेल्ट की भी जांच की गई। यह भी पढ़ें- Nawada News: सख्ती:745 वाहनों का कटा चालान,75 लाख जुर्माना पुलिस ने वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.