Kausambi News: यातायात नियम तोड़ने पर 162 वाहनों का ई-चालान
कौशाम्बी, अक्टूबर 1 -- Kausambi News: सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए बुधवार को सुबह से शाम तक जिले भर में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 162 वाहनों का ई-चालान किया गया। डीएसपी ट्रैफिक भैया संतोष कुमार ने बताया कि डीडीआर पब्लिक इंटर कॉलेज भरवारी में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई। हेलमेट-सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। सड़क पार करते समय सावधानी बरतने व यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई। जिले के प्रमुख मार्गों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। मालवाहक वाहनों में अवैध रूप से सवारी बैठाने वालों पर भी कार्रवाई की गई। इंटरसेप्टर स्पीड रडार गन से ओवरस्पीड, नंबर प्लेट, हे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.