Kausambi News: यमुना में समाई युवती का दूसरे दिन भी सुराग नहीं
कौशाम्बी, अगस्त 8 -- Kausambi News: रुसहाई और महरनिया घाट के बीच शुक्रवार दोपहर स्नान करते वक्त यमुना की लहरों में समाई युवती का शनिवार को दूसरे दिन भी सुराग नहीं लग सका। जबकि, पीएसी की जल पुलिस और संगम के एक्सपर्ट गोताखोरों ने उसकी खोजबीन कर हर संभव प्रयास किया। युवती का अता-पता नहीं लगने से परिवार वालों की रो-रोकर हालत खराब है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के तिल्हापुर गांव की रामरती ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उनकी चौथे नंबर की बेटी करिश्मा उर्फ भुअरी (19) पुत्री स्व. महेश पड़ोस की सहेलियों कोमल, सावित्री और तारावती के साथ खेत घूमने गई थी। वहीं पर सभी ने यमुना नहाने की योजना बनाई। इलाके के रुसहाई और महरनिया घाट के बीच तारावती को छोड़कर करिश्मा, कोमल व सावित्री यमुना में नहाने लगीं। इसी दौरान तीनों गहरे पानी में समाने लगीं। बाहर मौजूद तारावती न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.