Kausambi News: म्योहर व बंधुरी रसूलीपुर माइनर का डीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
कौशाम्बी, जुलाई 15 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। डीएम डॉ. अमित पाल ने बुधवार को म्योहर व बंधुरी रसूलीपुर माइनर का स्थलीय निरीक्षण कर संचालन की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्हें पता चला कि दिसम्बर अथवा जनवरी महीने के अलावा बंधुरी रसूलीपुर माइनर में पानी कभी नहीं आता। इसी तरह सूखी पड़ी म्योहर माइनर को देखकर उन्होंने जिम्मेदारों को रोस्टर के अनुरूप माइनर में पानी छोड़ने का निर्देश मौके से दिया।निरीक्षण के दौरान माइनर में पानी का प्रवाह न पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिशासी अभियंता सिंचाई को दूरभाष पर निर्देशित किया कि रोस्टर के अनुसार नहरों का नियमित एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को सिंचाई के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह भी पढ़ें- Basti News: नहरों से पानी उपलब्ध कराएं अधिकारी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.