Kausambi News: मौसी के घर आई किशोरी से छेड़खानी, मुकदमा
कौशाम्बी, जुलाई 22 -- Kausambi News: मंझनपुर, संवाददाता। करारी थाना क्षेत्र के एक युवक ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय मौसेरी बहन घूमने के लिए उसके घर आई थी। मंगलवार को दुकान पर सामान खरीदने गई थी। वहां आरोपी छोटू पुत्र ओमकार निवासी सादिकपुर सेमरहा मिल गया।आरोप है कि उसने किशोरी के साथ छेड़खानी की। रुपयों का लालच देकर गलत काम करने का प्रयास किया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर संजय सिंह का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.