कौशाम्बी, अक्टूबर 23 -- Kausambi News: शारदीय नवरात्र के सम्पन्न होने साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगा है। दिन में धूप के कारण गर्मी का एहसास हो रहा है, जबकि शाम ढलते ही ठंड बढ़ने लगती है। बदलते मौसम को देखते हुए लोगों ने घरों में एसी और कूलर बंद करने शुरू कर दिए हैं। वहीं पंखों की गति भी कम कर दी गई है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को रात में गर्म कपड़े पहनाने के साथ ही कई घरों में रजाई और कंबल भी निकल आए हैं। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते सर्दी-जुकाम जैसी समस्याओं को लेकर लोग सतर्क हो गए हैं। खासकर छोटे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए अभिभावक एहतियात बरत रहे हैं। बाइक, ऑटो और ई-रिक्शा से रात में सफर करने वाले लोगों को भी ठंडी हवा का एहसास होने लगा है। उधर, ठंड की आहट के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर गर्म कपड़ों की खरीदारी भी तेज हो...