Kausambi News: मोबाइल फोन हैक कर 1.3 लाख रुपये की ठगी
कौशाम्बी, नवम्बर 14 -- Kausambi News: करारी, हिन्दुस्तान संवाद। करारी थाना क्षेत्र के शाहपुर टिकरी गांव निवासी युवक का साइबर शातिरों ने मोबाइल फोन हैक कर लिया। इसके बाद कई किस्तों में उसके खाते से एक लाख तीन हजार रुपये पार कर दिए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।शाहपुर टिकरी निवासी पवन कुमार पुत्र अमरनाथ ने बताया कि 20 अक्तूबर को अंजान नंबर से उसके व्हाट्सएप पर एपीके फाइल आई। प्रधानमंत्री आवास योजना का जिक्र होने के कारण उसने फाइल डाउनलोड कर ली। इसके दूसरे दिन खाते से 20 हजार और तीसरे दिन दो किस्तों में 83 हजार रुपये कट गए। मोबाइल में धन निकासी का संदेश देख पीड़ित के होश उड़ गए। उसने तत्काल बैंक शाखा से संपर्क कर खाता लॉक कराया। साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। तहरीर मिलने पर शुक्रवार को करारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.