Kausambi News: मोबाइल फोन हैक कर खाते से उड़ाए 33 हजार रुपये
कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: नगर पंचायत दारानगर-कड़ा धाम निवासी फल विक्रेता के खाते से मोबाइल फोन हैक कर करीब 33 हजार रुपये उड़ा दिए गए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दारानगर निवासी राजेश कुमार सिराथू बाजार में फल आदि का ठेला लगाता है। उसने बताया कि 22 अगस्त की शाम वह ठेला लगाए हुए था। तभी अमरनाथ सोनकर नामक व्यक्ति ठेले पर आया। उसने दो सौ रुपया नकद देकर क्यूआर कोड देते हुए अपने खाते में ऑनलाइन रकम ली। पीड़ित के मुताबिक, इसी के बाद उसका मोबाइल फोन हैक हो गया और दो किस्तों में खाते से 33 हजार छह सौ रुपये कट गए। मामले की शिकायत पर शुक्रवार को पुलिस ने मुकदमा कायम किया। थाना प्रभारी महेश सिंह का कहना है कि रकम वापसी व आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.