Kausambi News: मोबाइल झपटकर भाग रहा युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा
कौशाम्बी, अगस्त 1 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा गांव में शुक्रवार रात मोबाइल झपटकर भाग रहे एक युवक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर उसकी पहचान और साथियों की तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: मारपीट कर बाइक और मोबाइल छीनने का आरोपघटना की जानकारी कसेंदा गांव निवासी तौसीफ अहमद पुत्र सगीर अहमद ने बताया कि शुक्रवार रात वह गांव में प्यारे लाल की दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि बाइक से उतरे एक युवक ने उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया और भागने लगा। शोर मचाने पर आसपास मौजूद ग्रामीण सक्रिय हो गए और पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.