Kausambi News: मोबाइल चोरी कर युवक के खाते से उड़ाए 1.66 लाख
कौशाम्बी, अगस्त 28 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के खिजिरपुर कैलई उर्फ इमलीगांव निवासी एक युवक के खाते से साइबर शातिरों ने मोबाइल फोन चोरी कर 1.66 लाख रुपये पार कर दिए। शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। खिजिरपुर कैलई उर्फ इमलीगांव निवासी आलोक तिवारी ने बताया कि 18 अगस्त को वह जालंधर कैंट (पंजाब) से ट्रेन पर सवार होकर प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन के लिए निकला। रास्ते में ट्रेन सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन दिल्ली में कुछ देर के लिए रुकी थी। पीड़ित के मुताबिक, इसी दौरान बदमाशों ने उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके बाद फोन-पे के माध्यम से एक लाख 66 हजार रुपये कई किस्तों में दूसरे खातों में ट्रांसफर कर लिए। इसकी जानकारी होते ही पीड़ित के होश उड़ गए। उसने तत्काल बैंक शाखा से संपर्क कर खाता बंद कराया। गुरुवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.