कौशाम्बी, अगस्त 20 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के धमसेढ़ा गांव निवासी एक युवक को बाजार में सब्जी खरीदते वक्त मोबाइल फोन गुम हो गया। इसके बाद शातिरों ने यूपीआई के जरिए उसकी मां के खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। धमसेढ़ा निवासी अनुज कुमार ने बताया कि 15 अगस्त को वह सब्जी खरीदने चरवा बाजार गया था। वहां उसका मोबाइल फोन गिर गया था। पीड़ित के मुताबिक, मोबाइल नंबर माता बृजकला के बैंक खाते से लिंक था। मोबाइल पाने वाले शातिरों ने 18 अगस्त को मां के खाते से एक लाख रुपये कई किस्तों में निकाल लिए। पीड़ित को इसकी जानकारी धन निकासी का संदेश आने पर हुई। तत्काल उसने यूपी-कॉप पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। बुधवार को थाने जाकर पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी विनय सिंह का कहना है कि मुकदमा ...