कौशाम्बी, अगस्त 2 -- Kausambi News: पिपरी थाना क्षेत्र के कसेंदा निवासी तौसीफ अहमद ने बताया कि 31 जुलाई की रात वह अपने घर के समीप सड़क किनारे खड़े होकर किसी से फोन पर बातचीत कर रहा था। तभी बाइक सवार तीन युवक आए और मोबाइल छीनकर भागने लगे। ग्रामीणों ने दौड़ाकर एक युवक को पकड़ लिया था। जमकर पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। थाना प्रभारी विकास सिंह का कहना है कि मुकदमा कायम कर लिया गया है। आरोपी का चालान किया जाएगा। उसके साथियों की भी गिरफ्तारी की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मोबाइल झपटकर भाग रहा युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...