कौशाम्बी, सितम्बर 30 -- Kausambi News: एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के असरावल खुर्द गांव में मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक गांव के पास लगे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के टावर पर चढ़ने की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजन काफी देर तक उससे नीचे उतरने की मिन्नतें करते रहे, लेकिन वह टावर से उतरने को तैयार नहीं हुआ। असरावल खुर्द निवासी आशीष निषाद पुत्र रामसुख निषाद के अनुसार किसी व्यक्ति ने उसका मोबाइल और रुपये ले लिए थे। इसी बात से नाराज होकर वह शाम करीब छह बजे गांव के पास स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक को टावर पर चढ़ा देखकर ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण लगातार उसे समझाते हुए नीचे उतरने की अपील करते रहे। देर शाम तक युवक टावर पर ही डटा रहा और मौके पर लोगों की भीड़ लगी रही। सूचना पर पुलिस भी ...