Kausambi News: मोटर खराब होने से छह गांवों की पेयजल आपूर्ति ठप, ग्रामीण परेशान
कौशाम्बी, नवम्बर 3 -- Kausambi News: मंझनपुर विकास खंड की अषाढ़ा ग्राम पंचायत स्थित पेयजल टंकी की मोटर एक सप्ताह से खराब है। इसके चलते अषाढ़ा समेत छह गांवों में पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। करीब पांच हजार की आबादी पानी के लिए परेशान है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अषाढ़ा गांव में बनी पानी टंकी से अषाढ़ा, फैजीपुर, फताहीपुर, बेनौरा, नसुल्लापुर और सदुल्लापुर गांवों में पानी की आपूर्ति होती है। संजय कुमार निवासी अषाढ़ा ने बताया कि मोटर खराब होने से गांव में पानी का संकट गहरा गया है। गांव के अधिकांश हैंडपंप भी खराब पड़े हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। फताहीपुर निवासी सौरभ कुमार ने बताया कि टंकी की मोटर में अक्सर तकनीकी खराबी आती रहती है। करीब 12-13 साल पहले बनी इस टंकी की व्यवस्था पर ध्यान नहीं द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.