Kausambi News: मॉडल स्कूल की जमीन पर कब्जे की कोशिश
कौशाम्बी, अगस्त 7 -- Kausambi News: पं. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पूरब शरीरा की सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायत के बाद शुक्रवार को राजस्व और पुलिस विभाग ने संयुक्त कार्रवाई की। कानूनगो व लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर राजस्व अभिलेखों के आधार पर भूमि की पैमाइश की। जांच में सरकारी भूमि की स्थिति स्पष्ट होने पर विवादित स्थान पर चल रहा निर्माण कार्य तत्काल रुकवाते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराया गया। आरोप लगाया गया था कि मॉडल स्कूल की भूमि पर दूसरे गाटे की आड़ में निर्माण कर कब्जा किए जाने का प्रयास किया जा रहा था। शिकायत मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। राजस्व टीम ने संबंधित गाटों का मिलान कर सीमांकन किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाकर सरकारी भूमि को सुरक्षित कराया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.