कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- Kausambi News: नगर पंचायत अजुहा में 30 और 31 अक्तूबर मेले का आयोजन किा गया है। इसे शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस गंभीर हो गई है। गुरुवार को थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने रामलीला कमेटी, चौकी कमेटी और लाइट कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। इस दौरान मेले की तैयारियों और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कमेटी के सदस्यों से मेले के दौरान आपसी समन्वय बनाए रखने और अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने की अपील की। चेताया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर मेला प्रबंधक ओम प्रकाश कुशवाहा, चांद बाबू मोदनवाल, सुरेश चंद केसरवानी, विपिन कुमार, अरविंद कुमार, कुशल केसरवानी, संदीप कुमार, आर्यन केसरवानी, अतुल कुमार केसरवानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्...