Kausambi News: मेला देखकर लौट रहे युवक से मारपीट, नगदी-मोबाइल छीना
कौशाम्बी, सितम्बर 10 -- Kausambi News: पिपरी थाने के मखऊपुर गांव के समीप बुधवार रात मेला देखकर घर लौट रहे एक युवक को दबंगों ने रोककर मारपीट की और उसकी जेब में रखी नकदी व मोबाइल फोन छीन लिया। हमले में युवक घायल हो गया। पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस चौकी चायल क्षेत्र के छोटा लालापुर गांव निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र रमेशचंद्र मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसने बताया कि बुधवार रात वह अपने साथी अनिल कुमार पुत्र देशराज के साथ तिल्हापुर मोड़ का दाधिकांदो मेला देखकर पैदल घर लौट रहा था। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: मनबढ़ों ने सभासद को थप्पड़ जड़ मोबाइल व नगदी छीना आरोप है कि मखऊपुर गांव के पास एक दबंग अपने चार साथियों के साथ मिला और उसे रोककर गाली देने लगा। विरोध करने पर आरोपिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.