Kausambi News: मेरठ के जाकिर को पटखनी देकर रामकिशन बने चैंपियन
कौशाम्बी, अगस्त 16 -- Kausambi News: नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के भानीपुर में रविवार को पिछले 50 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत विशाल इनामी दंगल एवं मेले का आयोजन किया गया। दोपहर एक बजे आयोजक मंडल ने दंगल परिसर में स्थापित बजरंगबली की पूजा-अर्चना कर दंगल का शुभारंभ कराया। भानीपुर में आयोजित दंगल में कौशाम्बी समेत विभिन्न जिलों से आए करीब 20 जोड़ी पहलवानों ने अखाड़े में जोर आजमाइश की। फाइनल मुकाबला कौशाम्बी के अंतरराष्ट्रीय पहलवान रामकिशन तिवारी और मेरठ के पहलवान जाकिर के बीच हुआ। करीब दस मिनट तक चली रोमांचक कुश्ती में रामकिशुन तिवारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जाकिर को चित करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: दंगल में झूंसी के अरविंद तिवारी विजेता विजेता रामकिशन को आयोजकों ने शील्ड, पुरस्कार एवं नकद धनराशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.