कौशाम्बी, अक्टूबर 5 -- Kausambi News: मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सोमवार को मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक कुल 2155 मरीजों ने विभिन्न विभागों में उपचार कराया। शुक्रवार को गांधी जयंती और रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे। इससे मुख्य अस्पताल से लेकर एमसीएच विंग तक पंजीकरण और चिकित्सकों के कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। मेडिकल कॉलेज से संबंद्ध जिला अस्पताल और एमसीएच विंग में एक दर्जन से अधिक विभागों की ओपीडी संचालित होती है। सुबह पंजीकरण शुरू होते ही मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। चेस्ट, मेडिसिन, त्वचारोग, बाल रोग, नाक-कान-गला और नेत्र विभाग की ओपीडी में सबसे अधिक भीड़ रही। मरीज अपनी बारी के इंतजार में काफी देर तक कतार में खड़े रहे। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार छुट्ट...