कौशाम्बी, अगस्त 22 -- Kausambi News: मेडिकल कॉलेज में शनिवार को करीब 15 मिनट तक बिजली गुल रही। जिसके कारण अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित हुईं। उमस भरी गर्मी के बीच बिजली जाने से मरीज और तीमारदार परेशान हो उठे। यहां करीब एक दर्जन ओपीडी का संचालन होता है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से कई विभागों में कामकाज प्रभावित रहा। मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में बालरोग, त्वचारोग, नाक-कान-गला, दंतरोग, नेत्र, छाती रोग, मेडिसिन, सर्जरी, मनोरोग और हड्डीरोग समेत अन्य विभागों की ओपीडी का संचालन होता है। बिजली गुल होने के दौरान इन विभागों में मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। डॉक्टर और कर्मचारियों को भी कामकाज में दिक्कत हुई। सबसे अधिक समस्या जांच केंद्रों में देखने को मिली। जानकारी के अनुसार डिजिटल एक्सरे और अल्ट्रासाउंड की जांच प्रभावित हुई। जांच के लिए पहुंचे ...