कौशाम्बी, सितम्बर 24 -- Kausambi News: कौशाम्बी, संवाददाता। जिला अस्पताल में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात अंकित पटेल के साथ ई-रिक्शा में मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मामूली बात को लेकर विवाद के बाद ई-रिक्शा रुकवाकर अज्ञात लोगों ने उसे बेल्ट और ईंट से पीटा। घटना में उसे चोटें आई हैं। पीड़ित ने मंझनपुर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता अंकित पटेल के मुताबिक वह मंझनपुर चौराहे से ई-रिक्शा में सवार होकर जिला अस्पताल आ रहा था। उसी ई-रिक्शा में तीन-चार अज्ञात युवक भी बैठे थे। रास्ते में उसके मोबाइल पर फोन आया। बातचीत के दौरान उसने ई-रिक्शा में बैठे लोगों से थोड़ा धीरे बात करने को कहा। आरोप है कि इसी बात को लेकर युवकों से उसका विवाद हो गया। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दूरी पर युवकों ने ई-रिक्शा रुकवा लि...