Kausambi News: मेडिकल कॉलेज के पास बंद गुमती में लगी आग, मची अफरातफरी
कौशाम्बी, नवम्बर 7 -- Kausambi News: ओसा रोड स्थित मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर एक के समीप शुक्रवार देर रात करीब दस बजे एक बंद गुमती में आग लग गई। गुमती में बाइक गैराज संचालित होता था। उसमें मोबिल ऑयल समेत बाइक मरम्मत से जुड़ी अन्य सामग्री रखी थी। आग लगने से आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार गैराज संचालक शाम को दुकान बंद कर घर चला गया था। इसके बाद रात करीब दस बजे गुमती के ऊपर से धुएं का गुबार उठने लगा। धुआं देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने गुमती खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। फायरकर्मियों ने गुमती के पीछे लगी चादर हटाकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दमकल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.