Kausambi News: मेडिकल कॉलेज की लिफ्ट खराब, गर्भवतियों को परेशानी
कौशाम्बी, अगस्त 21 -- Kausambi News: मेडिकल कॉलेज के एमसीएच विंग में लगी लिफ्ट खराब होने से मरीजों और तीमारदारों की परेशानी बढ़ गई है। प्रसव कक्ष प्रथम तल पर होने के कारण गर्भवती महिलाओं को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिलाओं को सीढ़ियों के सहारे ऊपर ले जाना परिजनों के लिए मुश्किल हो रहा है। एमसीएच विंग में करीब आधा दर्जन वार्डों का संचालन होता है। यहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीजों और तीमारदारों का आवागमन रहता है। लिफ्ट खराब होने के कारण बुजुर्ग, गंभीर मरीज और गर्भवतियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। कई मरीजों को सीढ़ियों से वार्ड तक पहुंचना पड़ रहा है। तीमारदारों का कहना है कि एमसीएच विंग में लिफ्ट की सुविधा मरीजों की सहूलियत के लिए जरूरी है। इसके बावजूद लंबे समय से लिफ्ट खराब होने से लोगों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.