Kausambi News: मेड़ काटने के विवाद में चली गोली, दहशत
कौशाम्बी, जुलाई 11 -- Kausambi News: चरवा थाना क्षेत्र के बेलहाई गांव में शनिवार सुबह खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि दबंगों ने फायरिंग कर एक युवक को घायल कर दिया, जबकि उसके भाई पर फावड़े से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। बेलहाई गांव निवासी रामनारायण पुत्र केसरी प्रसाद ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले धान की रोपाई के लिए खेत की जोताई कराई थी। शनिवार सुबह उनके बेटे अजीत और सचिन खेत में पाइप समेटने गए थे। इसी दौरान गांव के एक परिवार से मेड़ काटने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान दबंग ने तमंचे से अजीत पर फायर कर दिया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। वहीं आधा दर्जन दबंगों ने फावड़े से सचिन पर हमला कर उसे भी गंभीर रूप से घा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.