Kausambi News: मेड़ काटने के विरोध पर महिला को पीटा
कौशाम्बी, अगस्त 2 -- Kausambi News: पइंसा थाना क्षेत्र के जवई पड़री गांव की राजरानी पत्नी राजू मौर्य ने बताया कि शनिवार सुबह वह खेतों की ओर गई थी। वहां देखा कि पड़ोस का रहने वाला दिप्पा मौर्य उसके खेत की मेड़ काटकर खेत को अपने खेत में मिला रहा था। इसका विरोध करने पर आरोपी ने अपने बेटे आदित्य, दीपेश, परिवार के गुलाब, निशांत व बृजेश के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट लिखकर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया है। थाना प्रभारी सीबी मौर्य ने आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.