Kausambi News: मृत्युभोज छोड़कर पेश की मिसाल
कौशाम्बी, सितम्बर 7 -- Kausambi News: तहसील के जानकीपुर गांव में दिवंगत शिव सेवक पटेल की श्रद्धांजलि सभा में मृत्युभोज जैसी सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया गया। केंद्रीय जल विभाग से सेवानिवृत्त शिव सेवक पटेल के निधन के बाद उनके परिजनों ने तेरहवीं भोज न करने का निर्णय लेकर समाज में नई मिसाल पेश की। सभा में समाजसेवी प्रीतम पटेल ने कहा कि मृत्युभोज समाज पर आर्थिक बोझ है और इसे बंद कर शिक्षा व सामाजिक विकास पर ध्यान देना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य नेपाल सिंह पटेल ने भी इसे अभिशाप बताते हुए लोगों से कुरीतियों के खिलाफ जागरूक होने की अपील की। कुर्मी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम किशोर पटेल ने समाज सुधार और शिक्षा को तरक्की का आधार बताया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.