कौशाम्बी, अक्टूबर 3 -- Kausambi News: सरायअकिल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर गांव की एक विधवा महिला ने मृतक लाभ दिलाने के नाम पर अधिवक्ता पर उसके खाते से रुपया अपने खाते में ट्रांसफर कराने और कुछ रुपया नकद लेने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर रकम वापस दिलाने और मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। गोविंदपुर निवासी बुधनी पत्नी स्व. जगदीश के अनुसार उसके पति की नौ अगस्त 2025 को छत से गिरने से मौत हो गई थी। आरोप है कि करीब दस दिन बाद सड़वा गांव निवासी एक अधिवक्ता उसके घर पहुंचे और पांच लाख रुपये का मृतक लाभ दिलाने का भरोसा दिया। इसके एवज में पहले एक लाख रुपये मांगने पर महिला ने पचास हजार रुपये देने की बात कही। बुधनी का आरोप है कि खाते में रकम आने के बाद अधिवक्ता उसके घर से पासबुक और आधार क...