कौशाम्बी, जुलाई 6 -- Kausambi News: मूरतगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पर आरोप है कि वह प्रधानों से विकास कार्यों में कमीशन मांगते हैं। नहीं देने पर फर्जी मुकदमा कायम कराकर जेल भेजवाने की धमकी देते हैं। मामले की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर संदीपन घाट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी ने जांच के बाद कार्रवाई कराने की बात कही है। मूरतगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मो. सऊद माफिया अतीक के गुर्गे रहे हैं। पुलिस रिकॉर्ड देखें तो अतीक के गिरोह में भी उनका नाम शामिल है। विकास खंड क्षेत्र के प्रधानों ने पिछले दिनों ब्लॉक कार्यालय में प्रदर्शन किया था। बीडीओ को ज्ञापन देकर आरोप लगाया था कि पूर्व प्रमुख मनरेगा, केंद्रीय और राज्य वित्त से कराए गए विकास कार्यों में कमीशन मांगते हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख के भांजों पर दर्ज हुआ मुकदमा नही...