Kausambi News: मुस्लिम भाई ने हिंदू बहनों से बंधवाई राखी
कौशाम्बी, अगस्त 28 -- Kausambi News: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शुक्रवार को ग्रामसभा कनवार में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। जिला पंचायत सदस्य मुंसब अली उस्मानी ने लगभग तीन सौ हिंदू बहनों से राखी बंधवाई और उन्हें सम्मान स्वरूप साड़ी भेंटकर आशीर्वाद लिया। बहनों ने राखी बांधकर सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर मुंसब अली उस्मानी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि समाज में आपसी प्रेम, सम्मान और सौहार्द को मजबूत करने का अवसर भी है। धर्म और जाति से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सम्मान करना ही समाज की मजबूती है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ने बहनों से बंधवाई राखी जो व्यक्ति माताओ-बहनों का सम्मान करता है उनकी रक्षा के लिए आगे रहता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.