कौशाम्बी, अगस्त 23 -- Kausambi News: कोखराज थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार रात मुठभेड़ में चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। जवाबी कार्रवाई के दौरान इनमें से एक पैर में गोली लगने से जख्मी हुआ है। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज कराया गया। लिखापढ़ी के बाद सभी का चालान कर दिया गया है। अधिकारियों ने बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद कोखराज थाना क्षेत्र में पिछले चार माह में हुई चोरी एवं नकबजनी की सात घटनाओं का खुलासा करने का दावा किया है। एसपी सत्यनारायण प्रजापत ने रविवार को पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि कोखराज क्षेत्र में हुई चोरी की सात घटनाओं के संबंध में अलग-अलग मुकदमे दर्ज थे। एसपी ने खुलासे के लिए एसओजी को भी अलर्ट किया था। सीसीटीवी फुटेज, स्थानीय लोगों से पूछताछ एवं सर्विलांस के जरिये पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश कर रही थीं। श...