कौशाम्बी, अक्टूबर 15 -- Kausambi News: शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी (आईजीओटी) पोर्टल पर निर्धारित कोर्स पूर्ण करना अनिवार्य है। शासन का कहना है कि जब सभी लोग मोबाइल पर रील देख सकते हैं तो मोबाइल के माध्यम से कोर्स भी कर सकते हैं। जिले के जिम्मेदार को भेजे गए पत्र में मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन एसपी गोयल ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को मिशन कर्मयोगी का कोर्स पूर्ण करना अनिवार्य है। उन्होंने हवाला देते हुए बताया कि जब मोबाइल पर रील देख सकते हैं तो कोर्स भी पूर्ण कर सकते हैं। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मोबाइल पर कोर्स करने का तरीका समझाते हुए उन्हें कोर्स पूर्ण करने हेतु प्रेरित करने तथा शासन के निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक कार्मिक से निर्धारित कोर्स पूर्ण करान...