कौशाम्बी, अगस्त 30 -- Kausambi News: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का रविवार को आयोजन हुआ। जिले के तीन शहरी व 33 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यक्रम हुआ। सभी केंद्रों पर कुल 1060 मरीज पहुंचे। सभी मरीजों का चिकित्सकों ने इलाज करते हुए दवाएं उपलब्ध कराया। छह गम्भीर रोगों से ग्रसित मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगाया गया। यहां मरीजों का इलाज करने के लिए सीएमओ डॉ. संजय कुमार ने 47 चिकित्साधिकारी व 138 पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी लगाई थी। उन्होंने भरवारी, करारी व पुरखास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कुल 1060 मरीज पंजीकृत किये गए हैं। यह भी पढ़ें- Mainpuri News: सीएमओ ने स्वास्थ्य मेलों का लिया जायजा, गैरहाजिरों को चेताया...