कौशाम्बी, अक्टूबर 8 -- Kausambi News: मंझनपुर की गल्ला मंडी में गुरुवार को मुकुट पूजा के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और कलाकारों ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के स्वरूपों के मुकुट का पूजन किया। कमेटी अध्यक्ष आशीष केसरवानी उर्फ बच्चा ने बताया कि मंझनपुर की रामलीला की अपनी अलग पहचान है। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार मुकुट पूजा के बाद रामलीला मंचन शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि रामलीला में अलग-अलग प्रसंगों का मंचन किया जाएगा। इसके लिए कलाकारों ने काफी समय से तैयारी की है। कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मुकुट पूजन एवं नारद मोह के साथ शंकरगढ़ की रामलीला कल से

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...