कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: चायल तहसील क्षेत्र के मनौरी बाजार में रविवार शाम रामलीला ग्राउंड में मुकुट पूजन के साथ ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ हुआ। थानाध्यक्ष पूरामुफ्ती शांतनु सिंह, थानाध्यक्ष पिपरी चंद्रभूषण मौर्य व चायल चौकी प्रभारी लाल साहब ने फीता काट कर रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। प्रयागराज-कौशाम्बी सीमा स्थित मनौरी बाजार के श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में 12 दिवसीय रामलीला मंचन का शुभारंभ नवरात्र प्रारंभ पर मुकुट पूजन के साथ किया गया। इस दौरान पूर्व प्रधान वरिष्ठ समाजसेवी शंभूलाल केसरवानी ने लोगों को संबोधित भी किया। इस बार रामलीला मंचन 11 से 22 अक्तूबर तक होगा। मनौरी बाजार में रामलीला का मंचन और दशहरा अंग्रेजों के समय से होता चला आ रहा है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दशहरे मेले की सुरक्षा को लेकर बैठक मनौरी के दशह...