कौशाम्बी, अक्टूबर 10 -- Kausambi News: सरसवां ब्लॉक के गोराजू गांव की ऐतिहासिक रामलीला का शुभारंभ शनिवार 10 अक्तूबर को विधि-विधान से मुकुट पूजन के साथ हुआ। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह ने देवी-देवताओं के मुकुट का पूजन-अर्चन कर परंपरागत आयोजन की शुरुआत की। मुकुट पूजन के साथ ही गोराजू की ऐतिहासिक रामलीला ने अपने गौरवशाली सफर के 80 वर्ष पूरे कर लिए। आठ दशक से चली आ रही रामलीला की परंपरा गांव की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। हर वर्ष रामलीला के मंचन के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म की महत्ता को जन-जन तक पहुंचाया जाता है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: मनु-सतरुपा की तपस्या और राम-रावण जन्म की लीला का मंचन मुकुट पूजन के साथ ही गांव में रामलीला को लेकर उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों के लिए य...