कौशाम्बी, अक्टूबर 11 -- Kausambi News: जिले के दारानगर में रविवार देर शाम मुकुट पूजन के साथ 247वें ऐतिहासिक सजीव रामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिले की प्रभारी मंत्री कृष्णा पासवान ने भगवान राम, माता जानकी और लक्ष्मण को प्रणाम कर विधि-विधान से मुकुट पूजन किया और आरती उतारी। इसके साथ ही ऐतिहासिक रामलीला महोत्सव की शुरुआत हुई। मुकुट पूजन के साथ शुरू हुई दारानगर की ऐतिहासिक रामलीला अगले दस दिनों तक मंचन किया जाएगा। कलाकार दारानगर और आसपास के अलग-अलग स्थानों रामलीला का सजीव मंचन करेंगे। वर्षों पुरानी इस परंपरा को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। कमेटी के सदस्य मनीष पाठक ने बताया कि सोमवार को शादीपुर में ताड़का वध का सजीव मंचन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: ताड़का वध होते ही जय श्रीराम के ...