Kausambi News: मुंगहरी गांव का था मारपीट का वीडियो, आठ पर मुकदमा
कौशाम्बी, जुलाई 4 -- Kausambi News: सोशल मीडिया पर गुरुवार को प्रसारित हुआ मारपीट का वीडियो सैनी थाना क्षेत्र के मुंगहरी गांव का था। वीडियो की जांच के बाद बीट दरोगा ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम करा दिया है। इसकी जांच भी शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया पर गुरुवार की सुबह वीडियो प्रसारित हुआ था। इसमें देखा जा रहा था कि दो पक्षों के लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर रहे थे। हालांकि, हिन्दुस्तान वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो पर एसपी सत्यनारायण प्रजापत की नजर पड़ी तो उन्होंने जांच का आदेश दिया। उनके आदेश पर बीट दरोगा सत्यप्रकाश सिंह ने जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: भूमि विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे बताया कि मुंगहरी गांव में बकरी बांधने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। मामल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.