कौशाम्बी, नवम्बर 5 -- Kausambi News: भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद भरवारी के पुरानी बाजार के ऐतिहासिक दशहरा मेला में दूसरे दिन गुरुवार दोपहर मीना बाजार मेला का आयोजन किया गया। मीना बाजार में महिलाओं ने घरेलू सामानों की जमकर खरीदारी की। दूसरी ओर मेले में आये पुरुषों ने दंगल मैदान में पहुंचकर पहलवानों के बीच हुई कुश्तियों का भरपूर आनंद उठाया।ऐतिहासिक मीना बाजार मेले में पुरुषों का प्रवेश पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहा। मीना बाजार में महिलाओं की सुरक्षा लिए महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। वहीं दूसरी ओर दूर दराज से दशहरा मेला देखने आए पुरुषों के लिए मंडी समिति स्थित रावण मैदान में दंगल का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Kausambi News: भरवारी पुरानी बाजार के दशहरे में रावण का वध करने निकले राम इसमें जनपद के अलावा विभिन्न जनपदों व प्...