Kausambi News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और युवतियों को किया जागरूक
कौशाम्बी, अक्टूबर 12 -- Kausambi News: मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान के तहत महिला थाना की उपनिरीक्षक तहसीन बानो और महिला कांस्टेबल छाया पांडेय और सुधा विश्वकर्मा ने समदा चौराहा, डायट मैदान, नारा गांव और जनसेवा केंद्र पर महिलाओं व युवतियों को जागरूक किया। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को नए आपराधिक कानूनों, महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी दी। इस दौरान 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 वूमेन पावर लाइन, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 1930 साइबर अपराध हेल्पलाइन और 181 महिला हेल्पलाइन सहित विभिन्न नंबरों की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.